मंत्री सखलेचा ने जैन मुनि आचार्य देवेश ॠषभचन्द सुरेश्वरजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जैन मुनि आचार्य देवेश ॠषभचन्द सुरेश्वरजी महाराज साहेब के अचानक दिवंगत होने पर गहन शोक व्यक्त किया है।

मंत्री सखलेचा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि आचार्य जी का निधन केवल जैन समाज ही नहीं, वरन सर्व समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आचार्यहमेशा मानव कल्याण के लिए सुलभ थे। उनका जीवन प्रत्येक जीव के साथ विश्व कल्याण की भावना से जुड़ा रहता था। आचार्यने मोहनखेड़ा सहित कई स्थानों पर जिनालय, आराधना भवन व गौशाला बनवाई। कोविड काल में मोहनखेड़ा में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी सुविधाओं के साथ एक बड़े चिकित्सालय की सुविधा भी उन्होंने सुलभ कराई। सखलेचा ने कहा कि आचार्यका उन पर विशेष अनुग्रह रहा है और उनका यूं अचानक चले जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। गुरूदेव की पुण्य पवित्र आत्मा के चरणों में उन्होंने शत्-शत् वन्दन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *