पुलिस आरक्षक बनने भोपाल, इंदौर सहित आधा दर्जन शहरों में स्टूडेंट्स का जमावड़ा
भोपाल
आरक्षक जनरल ड्यूटी एवं आरक्षक रेडियों के छह हजार पर भर्ती के लिए कल से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो रही है। प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में करीब एक माह तक परीक्षा चलेगी। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने आरक्षक भर्ती के लिए आॅनलाईन परीक्षा आयोजित की थी, जिसके रिजल्ट 24 मार्च को जारी किये गये। सफल उम्मीदवार को अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।
इसमें उन्हें उम्मीदवारों को शामिल किया जा रहा है, जो तीन हजार तक की मेरिट सूची में अपना नाम शामिल कर चुके हैं। क्योंकि एक पद के मुकाबले पांच उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल किया जाता है। गृह विभाग छह हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस हिसाब से विभाग को 30 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा लेकर अंक को व्यापमं दोनों परीक्षाओं के अंक जोड़कर अंतिम रिजल्ट जारी करेगा।
इसके बाद विभाग आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करेगा। कल से शुरू होने वाली परीक्षा में चयनित किये गये उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं गोला फेंक में शामिल कर अंक आवंटित किये जाएंगे।
प्रदेश में चयनित छह शहर
भोपाल में लाल परेड ग्राउड के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम म्, इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) मूसाखडी, ग्वालियर में परेड ग्राउण्ड 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू ग्वालियर, जबलपुर में परेड ग्राउण्ड 6वीं वाहिनी विसबल रांझी जबलपुर, उज्जैन में महानंदा एरीना ग्राउण्ड देवास रोड उज्जैन तथा सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज बहेरिया सागर में आयोजित होगी।
