उज्जैन में कल से अनलॉक शुरू ,लेकिन महाकाल के नहीं होंगे दर्शन

उज्जैन
उज्जैन शहर भले ही कल से धीरे-धीरे अनलॉक हो जाएगा, लेकिन महाकाल के दर्शन अभी नहीं हो सकेंगे. महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे. क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शहर को खोलने के नियमों और नीति पर चर्चा की गई. प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 मई को उज्जैन में शहर को अनलॉक किए जाने के संकेत दिए थे.

जिले को अनलॉक करने के लिए हुइ क्राइसेस मैनजमेंट की मीटिंग में  कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन और कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद थे. बैठक में सभी ने अपने-अपने तर्क रखे और चर्चा की. इसके बाद मीटिंग में एक जून से  शहर को शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया.

ये जगहें रहेंगी बंद

बैठक के बाद तय किया गया कि सभी प्रकार के निर्माण कार्य हो सकेंगे (लेकिन संक्रमण वाली जगह के आसपास की जगह को छोड़कर), कृषि उपज मंडी शुरू होगी, कृषि-दवाई और खाद-बीज की दुकानें खुलेंगी. धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा घर , शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, पिकनिक स्पॉट बंद रहेंगे. शराब दुकानों पर राज्य सरकार की गाइड लाइन लागू होगी.  सभी दुकानें  सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खोली जा सकेंगी.दुकानों के लिए ये है नियम

दुकानों को खोलते वक्त लेफ्ट-राइट नियम का पालन करना होगा. शहर में एक दिन लेफ्ट और अगले दिन राइट की दुकानें खुलेंगी.  कृषि मंडी में  इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे से तुलेगा माल, 15 जून तक बंद गुरूद्वारे में शादियां हो सकेंगी.  शासकीय कार्यालय और इमरजेंसी सर्विस को छोड़कर  50 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय जा सकेंगे.  अंतिम संस्कार में 10 लोग, विवाह में 20 लोग शामिल होंगे.  20 लोगों की सूचि थाने में देनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *