अनलॉक का फॉर्मेट तैयार, सील ठप्पे का इंतजार

जबलपुर। 53 दिनों से जारी लॉकडाउन के बाद कल एक जून से अनलॉक की चर्चा का दौर आज सुबह से रहा। इसको लेकर प्रशासनिक माथा पच्ची के साथ व्यापारिक तैयारियों की हलचल भी देखी गई। आम नागरिक ये जानने बेताब रहे कि आखिर होने क्या वाला है। समाचार लिखे जाने तक बैठक-सहमति का  दौर जारी था। दोपहर बाद या शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

छूट को लेकर जनरुचि
जबलपुर के लिए प्रशासन क्या छूट देगा क्या नहीं इसको लेकर आज जनरुचि देखी गई तो वहीं असमंजस भी रहा। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में सदस्यों से की गई चर्चा व विभिन्न व्यापारिक-सामाजिक संगठनों से मांगे गए सुझाव के आधार पर तैयार खाका को अंतिम रुप दिया जा रहा है। चूंकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन और राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों की आउटलाइन के भीतर यह खाका तैयार किया जाना है इसलिए इसमें बार-बार फेरबदल और सुधार भी करना पड़ रहा है।

जरूरतों का रखा जायेगा ध्यान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम तक जिला प्रशासन नया आदेश जारी कर कल से जबलपुर अनलॉक करने जा रहा है। अभी तक गाइडलाइन में प्रस्तावित बिंदुओं पर यदि गौर किया जाए तो  छह से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। फल, किराना, सब्जी,डेयरी,चक्की,पशु आहार आदि की दुकान सुबह 8 से शाम छह बजे तक खुलेंंगी। फल-सब्जी अपने निर्धारित स्थान से ही विक्रय करना होगा। मेन्टनेंस सर्विस प्लम्बर,कारपेंटर,मैकनिक, निजी सुरक्षा कर्मी आदि के आवागमन पर छूट रहेगी। घर में सेवा देने वाले कर्मचारियों को भी आने-जाने मिलने लगेगा। फ

आॅड-ईवन पर भी विचार
फल, सब्जी किराना के अलावा सर्विस सेक्टर की अन्य दुकानें आॅड-ईवन पर खुलना प्रस्तावित है। निजी दफ्तर खुल सकेंगे। रेस्टारेंट होम डिलेवरी ही करेंगे। बाहर से आने वालों के लिए होटल खोले जा सकते हैं। इस तरह के प्रस्ताव गाइडलाइन में शामिल किए गए हैं। मुख्य तौर पर आॅड-ईवन प्रणाली पर सभी ने ऐतराज जताया है इसलिए उसकी संभावना ज्यादा नहीं है लेकिन नाइट कर्फ्यू जिसमें रात्रि दस से सुबह छह बजे तक का समय शामिल है वह लगातार प्रभावी रहेगा। धार्मिक स्थल में भी एक समय पर चार से अधिक व्यक्ति नहीं एकत्रित होंगे। रविवार को लॉकडाउन अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *