आईपीएल के बाकि के मैच UAE सितंबर-अक्टूबर में होंगे

 मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबले UAE में खेले जाएंगे. ये फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) की शनिवार को हुई विशेष आम बैठक (SGM) में लिया गया. टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होगा.

आईपीएल के 14वें संस्करण के 31 मैच खेले जाने बाकी हैं. ये सभी मुकाबले UAE में होंगे. हालांकि तारीख की घोषणा बीसीसीआई ने नहीं की है. कई टीमों में कोरोना के केस सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को टाल दिया गया था. 2 मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे.

आईपीएल-14 के टलने तक दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ पहले स्थान पर है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को भी 5 मैचों में जीत मिली है और वह तीसरे स्थान पर है.

बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, सितंबर-अक्टूबर में भारत में मॉनसून को देखते हुए आईपीएल-14 के बचे मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने का फैसला लिया गया है. ये निर्णय विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की.

आईपीएल के 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से शुरू होने और 10 अक्टूबर को समाप्त होने की उम्मीद है. फाइनल सहित 4  प्ले-ऑफ मैच (दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर) के अलावा 10 डबल-हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) और 7 सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) की उम्मीद की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *