बेलग्रेड ओपन के फाइनल में अंदरेज को हराकर पहुंचे जोकोविक

बेलग्रेड
 विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शुक्रवार को बेलग्रेड ओपन के फाइनल में जगह बना ली। जोकोविक ने क्वालीफायर अंदरेज मार्टिन को 6-1, 4-6, 6-0 से हराया। इस तरह जोकोविक को 2011 के बाद से घरेलू धरती पर एटीपी टूर फाइनल में पहली बार अपनी जगह सुरक्षित की।

फाइनल में जोकोविक का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस और क्वालीफायर एलेक्स मोल्कन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। जोकोविक ने कहा, 'मैं सर्बियाई दर्शकों के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरा गृहनगर है। मैं हमेशा उत्साहित रहता हूं, लेकिन परेशान भी हूं क्योंकि अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहा हूं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *