कमल साल्वेंट में जीएसटी का छापा

राजनांदगांव। सोमनी स्थित औद्योगिक इकाई कमल साल्वेंट में गुरुवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। रायपुर समेत अन्य शहरों से आए एक दर्जन से ज्यादा अफसरों की टीम ने जांच के बाद कमल साल्वेंट के दफ्तर के एक हिस्से को सील कर दिया है। जांच की प्रक्रिया आज भी जारी है। छापे की वजह और जांच में मिले तथ्यों के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। जांच टीम ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बना रखी है। संभवत: जांच पूरी होने के बाद वे इस संदर्भ में खुलासा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *