ब्लैक फंगस से कोरबा के युवक व रतनपुर की महिला की मौत
बिलासपुर। ब्लैक फंगस ने बिलासपुर और कोरबा जिले में दस्त तो दे दी हैं लेकिन दो लोगों की मौत ने जिले की चिंता बढ़ा भी दी हैं। कोरबा के एक 44 वर्षीय युवक की सिम्स चिकित्सालय में तथा बिलासपुर की महिला की एम्स रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिम्स चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष कोरी ने बताया कि रतनपुर की 60 साल की महिला बहुरा धीवर 18 मई को सिम्स में भर्ती कराई गई थी। आंखों में फंगस की पुष्टि होने के बाद सिम्स में उपचार शुरू किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए दो दिन बाद उन्हें रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया था। वहां जांच में मरीज के दिमाग में फंगस फैलने का पता चला। गुरुवार को तबीयत ज्यादा बिगड?े के बाद उसकी मौत हो गई। इधर सिम्स में मंगलवार को कोरबा के एक 44 वर्षीय युवक को ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। कल रात उसकी भी मृत्यु हो गई।
ब्लैक फंगस की दवाओं की काफी कमी के कारण इलाज में बाधा आ रही है। मरीजों को उपचार में एम्फोटेरेसिन बी दवा दी जा रही है। इसकी 55 डोज सिम्स चिकित्सालय में उपलब्ध है लेकिन लाइसो सोमएस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विधायक शैलेष पांडेय ने औषधि विभाग से रायपुर में सम्पर्क कर दवाओं की शीघ्र आपूर्ति करने का आग्रह किया है। यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है।
