चोरी का संदेही हथकड़ी सहित थाने से हुआ फरार

बिलासपुर। तोरवा पुलिस गुरूवार को चोरी के संदेह में आरोपी को पूछताछ के लिये थाने लेकर आई लेकिन वह थाने से चकमा देकर हथकडी सहित फरार हो गया।तोरवा पुलिस फरार संदेही की तलाश में लग गई है।

तोरवा थाने से एक संदेही सनी मरकाम मौका पिते ही हथकड़ी रफूचक्कर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह चोरी के संदेह में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया था। जिसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया बताया जा रहा है कि उक्त संदेही को हथकड़ी में जकड़ थाने में बिठाया गया था। पुलिस उससे कुछ पूछताछ कर पाती की इससे पहले ही मौका देख संदेही हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला। जैसे ही संदेही रफू चक्कर हुआ उसके बाद से पुलिस के होश फाख्ता हो गये। तोरवा पुलिस हथकड़ी और संदेही की तलाश में निकल पडी है और संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *