फरार गैंगेस्टर ने ली प्रधानी की शपथ, पोल खुली तो गिरफ्तार 

 मुरादाबाद 
बीस हजार रुपए के फरार गैंगेस्टर ने मंगलवार को शासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानी की थपथ ले ली और भगतपुर पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। उधर, जब यह जानकारी बरेली एसटीएफ को हुई तो टीम ने दबिश देकर बुधवार को बीस हजार रुपए के फरार गैंगेस्टर और नवनिर्वाचित प्रधान को साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एसएसपी द्वारा बीस-बीस हजार रुपए का इनाम घोषित है। डीआईजी शलभ माथुर ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

एसटीएफ इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने बताया कि टीम ने बुधवार सुबह बीस हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर बंटी सैनी निवासी बल्देवपुरी कटघर को रामगंगा पुल से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। बंटी की निशानदेही पर सिविल लाइंस थाने से गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे व बीस हजार के इनामी संजय सिंह निवासी निवाड़ खास थाना भगतपुर को भी मझोला के टीपी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। हैरत की बात है कि फरारी काट रहे संजय ने इस दौरान न केवल प्रधानी का चुनाव लड़ा बल्कि जीत भी गया। मंगलवार को सरकारी कार्यक्रम में वर्चुअली प्रधानी की शपथ भी ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *