राम सागर हॉस्पिटल के सीएमएस समेत 18 की कोरोना से मौत

 लखनऊ 
 कोरोना से मौत के मामलों में कमी नहीं आ रहा है। लगातार मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को लखनऊ के बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके सिंह (60) कोरोना से जंग हार गए। इसके अलावा 18 अन्य मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र के सीएमएस डॉ. वीके सिंह मरीजों के इलाज के दौरान व संक्रमण की चपेट में आ गए थे। 26 अप्रैल को वह संक्रमण की चपेट में आए। राम सागर में उन्हें भर्ती कर इलाज मुहैया कराया गया। वह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, नस व मांसपेसियों से जुड़ी बीमारी मायसीमिया की चपेट में भी थे। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा पहली मई को उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया।

 राम सागर के डॉ. सुमित कुमार के मुताबिक पीजीआई में इलाज से तबीयत में सुधार था। 18 मई को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। रविवार को सुबह उनका निधन हो गया। डॉ. वीके सिंह के निधन से प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के डॉक्टरों में शोक की लहर है। इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 18 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *