विक्षिप्त युवक ने तीन लोगों पर किया हमला, एक की मौत
धमतरी। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पलंग के पाटी से तीन लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य दो युवक घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं हमला करने के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं।
आरोपी युवक टेमन नेताम बीते 1 वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसके कारण परिजन उसे घर के अंदर बांधकर रखते थे लेकिन शुक्रवार को टेमन नेताम घर से लकड़ी का पटिया लेकर बाहर निकल गया और महिला आयती बाई मरकाम व तुलसीराम और कामध्वज के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में आयती बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं तुलसीराम और कामध्वज को गंभीर चोट पहुंची हैं जिसे तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं। वहीं हमला करने के बाद आरोपी टेमन जंगल की ओर फरार हो गया है तलाश में खल्लारी पुलिस जंगल में उसकी खोजबीन करने में जुट गई हैं।
