राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विकास ने बांटे दवाईयों की कीट व सूखा राशन
रायपुर। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरुरतमंदों को आवश्यक दवाईयों का वितरण करने के साथ ही उन्हें सूखा राशन का भी वितरण किया।
श्री उपाध्याय सुबह 8 बजे से ही क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरुरतमंदों को दवाइयों की किट, साबुन, सूखा राशन, भाप मशीन, मास्क और आॅक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का वितरण किया गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की मदद के साथ उनकी जान बचाई जाए। उपाध्याय ने कहा है कि राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के जनक थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं, जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है, यह राजीव गांधी की ही देन है। जिस कम्प्यूटर, आईटी और टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है,उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था।
विकास ने कहा कि जिस पंचायती राज व्यवस्था के चलते भारत सशक्त है उसे राजीव गांधी ने ही लाया था। पूरे देश में नवोदय विद्यालय जो संचालित हैं, से लेकर युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का हक दिलाने वाले भी राजीव गांधी ही थे। विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की मदद के साथ उनकी जान बचाई जाए। राजीव जी की सेवा और सद्भावना के सिद्धांत को जीवित रखना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है।
