रिपोर्ट के खुलासे के बाद नवनीत कालरा की बढ़ीं और धाराएं

 नई दिल्ली 
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कथित कालाबाजारी के आरोपी दिल्ली के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा के ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। दरअसल कालरा से खरीदे गए कंसंट्रेटर को लेकर लोगों ने उससे तो ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की ही थी। साथ ही जब उसके खिलाफ मामला दर्ज दर्ज हुआ तो क्राइम ब्रांच के पास भी कंसंट्रेटर के खरीदारों की तरफ से शिकायत आई। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच की तरफ से जब्त किए गए कंसंट्रेटर में एक को जांच के लिए लैब भेजा गया तो वह सचमुच ठीक से काम नहीं कर रहा था। 

लैब की यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब उन सभी के बयान दर्ज कर रही है, ये रिपोर्ट अब नवनीत कालरा के खिलाफ सबूतों की सूची में शामिल हो चुकी है। दरअसल, ये वो लैब रिपोर्ट है जिसमें लिखा है कि नवनीत कलरा के खान चाचा, टाउन हॉल, नेगे जु रेस्तरां के अलावा छतरपुर फार्म से जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए थे उनमें से कुछ की जांच में यह पता चला कि वे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। ये कंसंट्रेटर महज 38 फीसदी के आसपास ही ऑक्सीजन मुहैया करा पा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बरामद कंसंट्रेटर की टेस्टिंग के लिए खुद इस लैब को जिम्मा दिया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने फिर कालरा के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में आईपीसी एक और धारा भी बढ़ा दी थी। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस अब उनलोगों के बयान दर्ज कर रही है, जिन्होंने कालरा से ऐसे कंसंट्रेटर खरीदे थे जो ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद जांच टीम का कहना है कि जान बचाने के लिए जिस कंसंट्रेटर को लोगों ने खरीदा था, वे मरीजो के लिए उतने कामयाब नहीं होते। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना मरीजों के लिए घातक भी हो सकता था। इसलिए ही पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद नवनीत कालरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *