एशियन चैंपियनशिप में हरियाणा के12 बॉक्सर लेंगे हिस्सा

 रोहतक
 दुबई में 24 मई से आयोजित एशियन चैंपियनशिप में प्रदेश के 12 बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमित पंघाल, पूजा बोहरा और विकास कृष्णन टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर चुके हैं। इसलिए उनके लिए यह चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एशियन चैंपियनशिप में पहली बार पदक हासिल करने वाले बॉक्सर के लिए इनाम राशि भी रखी गई है। गोल्ड हासिल करने पर दस हजार अमेरिकी डालर, सिल्वर मेडल पर पांच हजार तथा ब्रांज मेडल पर ढाई हजार अमेरिकी डालर दिए जाएंगे। एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे दुबई में शिफ्ट किया गया है।

टीम : पुरुष वर्ग

नाम भार वर्ग जिला

1. विनोद तंवर (49 किग्रा) (भिवानी)

2. अमित पंघाल (52 किग्रा) (रोहतक)

3. विकास कृष्ण (69 किग्रा) (हिसार)

4. सुमित सांगवान (81 किग्रा) (करनाल)

5. संजीत सगरोहा (91 किग्रा) (रोहतक)

6. नरेंद्र बेरवाल (91 किग्रा से अधिक)(हिसार)

टीम : महिला वर्ग

1. मोनिका (48 किग्रा) (रोहतक)

2. साक्षी ढांडा (54 किग्रा) (भिवानी)

3. जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा) (भिवानी)

4. पूजा रानी बोहरा (75 किग्रा) (भिवानी)

5. स्वीटी बूरा (81 किग्रा) (हिसार)

6. अनुपमा कुंडू (81 किग्रा से अधिक)( पलवल)

टीम में अन्य राज्यों से ये खिलाड़ी

मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा) (हैदराबाद )

व¨रद्र ¨सह (60 किग्रा) (पंजाब)

शिव थापा (64 किग्रा) (गुवाहटी)

आशीष डोगरा (75 किग्रा) (हिमाचल)

एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) (मणिपुर)

सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) (पंजाब)

लालबुआतसाही (64 किग्रा) (असम )

लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) (असम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *