Tokyo Olympic के दौरान अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की मदद उपलब्ध रहेगी-थॉमस बाक

   टोक्यो
 इस साल जून में होने वाले खेलों के महाकुंभ पर एक बार फिर से कोरोना की मार पड़ती दिख रही है। पिछले साल स्थगित हुए इस आयोजन को लेकर आयोजकों को जब जापान के चिकित्सा समुदाय के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने बुधवार को पेशकश की कि खेलों के दौरान अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की मदद उपलब्ध रहेगी।

आइओसी और स्थानीय आयोजकों के बीच तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन बाक ने कहा कि यह मदद विभिन्न राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों की तरफ से मिलेगी तथा ओलंपिक गांव और खेल स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। बाक ने अपने 12 मिनट में संबोधन में जापान के लोगों और टोक्यो आने वाले खिलाडि़यों को यह आश्वासन दिलाने की कोशिश की कि आइओसी महामारी के बीच सुरक्षित ओलंपिक का आयोजन करेगी।बाक ने कहा, 'कुछ कारणों से हम उन्हें (खिलाडि़यों) अभी हर चीज की जानकारी नहीं दे सकते हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात स्पष्ट है। ओलंपिक गांव सुरक्षित स्थान है तथा ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।'

आइओसी के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ओलंपिक गांव में रहने वाले 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लग जाएगा। जापान में रिपोर्टो के अनुसार जापान के ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल का जून से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।जापान में अभी तक केवल एक से दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है और इसकी संभावना बहुत कम है कि आठ अगस्त को ओलंपिक समाप्त होने तक उसके वरिष्ठ नागरिकों का भी पूर्ण टीकाकरण हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *