कोरोना के डर के चलते 60 बंदरों को किया गया क्वारंटाइन

 नई दिल्ली 
 दिल्ली सरकार के वन विभाग ने 60 बंदरों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। इन बंदरों को दक्षिण दिल्ली के उन हिस्सों से पकड़ा गया था जहां कोरोना के ज्यादा मामले दर्ज हुए थे। वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को तुगलकाबाद के एनिमल रेस्क्यू सेंटर में क्वारंटाइन किया था। इनमें से 30 बंदरों का 14 दिन का आइसोलेशन पूरा हो चुका है, जिन्हें अब असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंचुरी में छोड़ा जाएगा। जबकि बाकी के 30 बंदर अभी भी आइसोलेशन में रखे गए हैं।

अब तक पकड़े गए किसी भी बंदर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया। इन बंदरों के एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार के वन विभाग के मुताबिक पिछले दिनों हैदराबाद के चिड़ियाघर में कई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद दिल्ली सरकार के वन विभाग ने एहतियातन बंदरों को ऐसी जगहों से पकड़कर क्वारंटाइन किया जहां पर संक्रमण ज्यादा फैल रहा था ताकि अन्य जानवरों में संक्रमण न फैल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *