पांचवें सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी

 लखनऊ 
लखनऊ विश्वविद्यालय में एक बार फिर जारी परिणाम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों का कहना है कि औद्योगिक अर्थशास्त्र का परिणाम बनाने में लापरवाही बरती गई है। वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है परिणाम में जो गलतियां हैं, वह महज मानवीय भूल है।      
एलयू ने औद्योगिक अर्थशास्त्र बीए पांचवें सेमेस्टर का परिणाम बीती 16 मई को जारी कर दिया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने अंक गलत चढ़ाए जाने की शिकायत की है। छात्रों को आरोप है कि पचास फीसद छात्रों को 10 और 14 सामान अंक दे दिए गए हैं। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
    
वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत करने वाले छात्रों का कहना है कि अगर नाम में गलती होती तो उसका संशोधन बाद में कराया जा सकता था, लेकिन पचास फीसद छात्रों की अंकतालिका में सिर्फ 10 और 14 नम्बर चढ़ा देना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। 

आज जारी करेंगे संशोधित परिणाम 
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिकायतें मिली हैं। शिकायतें मिलने के बाद से उसमें सुधार किया जा रहा है। गुरुवार शाम तक संशोधित परिणाम जारी कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं परेशान न हों। परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *