MG Motor से 31 जुलाई तक बढ़ाई कारों की वारंटी

मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन है. ऐसे में अधिकतर लोगों की कारें घर पर खड़ी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए MG Motor ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष पेशकश की है और उनकी कार की वारंटी एवं सर्विस वैलिडिटी को बढ़ा दिया है.

अप्रैल और मई तक वारंटी वालों को फायदा
MG Motor की जिन कारों की वारंटी या सर्विस वैलिडिटी अप्रैल या मई 2021 में खत्म होने वाली थी, उन्हें ही इस बढ़ाई गई अवधि का फायदा मिलेगा. कंपनी के बयान के मुताबिक इन सभी ग्राहकों के लिए वारंटी या सर्विस वैलेडिटी खत्म होने की नई तारीख अब 31 जुलाई 2021 होगी.

ग्राहकों के हित में लिया फैसला
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि समय पर कार के रखरखाव और उससे जुड़े सर्विस कॉन्ट्रैक्ट की समय अवधि बढ़ाने का निर्णय ग्राहकों और उनके हितों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला है.

कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन
इससे पहले एमजी मोटर ने अपने कर्मचारियों के लिए फ्री कोविड वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया है. कंपनी ने जानकारी दी कि उसके इस वैक्सीनेशन अभियान में ना सिर्फ उसे डायरेक्ट एम्प्लॉई को कवर किया गया है. बल्कि इसमें कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं.
वहीं देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कंपनी ने अप्रैल में वडोदरा की देवनंदन गैसेस के साथ भी साझेदारी की थी.

दान किए 200 कोरोना बेड
इसी के MG Motor ने कोविड-19 प्रभावित रोगियों की मदद के लिए क्रेडिहेल्थ के साथ मिलकर 200 स्थायी बेड दान किए हैं. ये बेड हार्ड कार्डबोर्ड से बनाए गए हैं और पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *