ताउते की तबाही के बीच समुद्र में फंसीं सैकड़ों जिंदगियां 

 मुंबई 
 चक्रवाती तूफान ताउते ने गुजरात, गोवा,केरल, महाराष्ट्र और गोवा में भारी तबाही मचाई है। तूफान आने के बाद मंगलवार को मुंबई के समंदर में चार जहाजों में 710 लोग फंस गए। इनमें से 314 लोगों को बचाया जा चुका है। लेकिन 396 लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जंग अब भी जारी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
 
मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा फील्ड्स में जहाज बार्ज पी-305 पर सवार 273 लोगों में  177 को बचा लिया गया है। नौसेना के प्रवक्ता मेहुल कर्णिक ने बताया कि बार्ज गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे हैं। यहां बचाव के लिए आपात नौका वाटर लिली भेजी गई है। सीजीएस सम्राट की भी मदद ली जाएगी। इस जहाज 38 लोगों को बचाया गया है। वहीं सागर भूषण पर 101 और बार्ज एसएस-3 पर 196 लोग फंसे हुए हैं। आईएनएस तलवार को यहां बचाव के लिए भेजा गया है। नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर के जरिए भी बचाव अभियान पर नजर रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *