बिहार में 24 घंटें के अंदर रिकॉर्ड 111 संक्रमितों की मौत 

पटना 
बिहार में अब तक का सर्वाधिक 111 संक्रमितों की मौत मंगलवार को हुई। वहीं पटना के चार बड़े अस्पतालों में 25 की मौत हो गई। मृतकों में 10 की मौत आईजीआईएमएस में, छह की पीएमसीएच में छह की एनएमसीएच में तथा तीन की मौत एम्स पटना में हुई। वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में 6286 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इस दौरान 1 लाख 35 हजार 130 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.65 फीसदी हो गयी है। जबकि एक दिन पूर्व संक्रमण की दर 4.72 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर में 0.07 फीसदी की गिरावट आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,174 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 89.65 फीसदी हो गयी। राज्य में अभी कोरोना के 64,698 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। राज्य में एक दिन पूर्व 5920 नए संक्रमित मिले थे। जबकि 11,216 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *