न्यूज पेपर वाहन में लगी आग, पेपर जलकर हुआ खाक

बेमेतरा। राजधानी रायपुर से कबीरधाम जिले के लिए पेपर लेकर निकला छोटा हाथी बेमेतरा जिले के प्रताप चौक के पास बैटरी में शार्ट सर्किट लगने के कारण गाड़ी सहित पूरा पेपर जलकर खाक हो गया। वाहन चालक प्रमोद वर्मा ने कोतवाली थाने के साथ ही न्यूज पेपर संचालकों को इसकी सूचना दे दी हैं।

वाहन चालक प्रमोद वर्मा ने रोजाना की तरह राजधानी रायपुर से विभिन्न पत्र समूह के पेपरों को लेकर कबीरधाम जिले के लिए रवाना हुए थे। कवर्धा और रायपुर के बीच में पड?े वाले बेमेतरा जिला में कुछ पेपरों के बंडलों को छोड?े के बाद अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही प्रताप चौक पहुंचे तो गाड़ी में धुंआ निकला देख एक समय के लिए तो वह डर सा गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े कर जब चेक किया तो गाड़ी में रखा पूरा न्यूज पेपर जलकर खाक हो चुका था और इसके साथ ही गाड़ी पर जलने लगी थी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। वाहन चालक प्रमोद ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी और कोतवाली पुलिस ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी जब तक फायर टीम घटनास्थल पर पहुंचती तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन चालक प्रमोद पेपरों जलने की जानकारी समाचार पत्र के संचालकों को दे दी हैं। प्रारंभ जानकारी में यह बात सामने आई हैं कि गाड़ी के बैटरी में शार्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लगी होगी और बैटरी के जगह पर न्यूज पेपर लदा होने के कारण आज तेजी से फैल गया और वाहन सहित पूरा वाहन जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *