छत्तीसगढ़ में आर्थिक-आपातकाल घोषित करने जोगी कांग्रेस ने कलेक्टरों को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

रायपुर। जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में आर्थिक-आपातकाल घोषित करने की मांग की है। राजधानी रायपुर में भी जोगी कांग्रेस के रायपुर शहर जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रदेश सचिव अजय पाल, संदीप यदु, अजय देवांगन, हरीशचन्द्र रात्रे, और तरूण सोनी ने कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंपा है। इस दौरान देवांगन ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र के बारे में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की चुनौती का सामना करने में सरकार पूरी तरह से विफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *