छग के 26 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन: सुकमा और बीजापुर में 1 जून तो कवर्धा, दंतेवाड़ा, महासमुंद में 31 मई तक सब बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम जरूर हो रहे हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए सरकार और प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता हैं। ऐसे में प्रदेश के 28 में से 26 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कवर्धा सहित 5 अन्य जिलों में कुछ छूट और प्रतिबंधों के साथ रविवार को लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। सुकमा और बीजापुर में जहां 1 जून तक रहेगा, वहीं कवर्धा, दंतेवाड़ा, महासमुंद में 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। कवर्धा: जिले को 31 मई की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान पहले की ही तरह पाबंदियां लागू रहेंगी। हालांकि कुछ नई शर्तों के साथ छूट भी दी गई है। किराना दुकानें, प्लबंर, पैट शॉप, बिल्डिंग मटेरियल, हार्डवेयर, डेली नीड्स, इलेक्ट्रिकल, कूलर-एसी रिपेयरिंग, एक्वेरियम, पशु चारा की दुकानें शाम 5 बजे तक खुल सकेंगी। इन दुकानों से सिर्फ ई-पास धारक ही खरीदारी कर सकेंगे। उल्लंघन पर दुकान सील की जाएगी। शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा
