ब्लैक फंगस के 15 मरीजों में से 8 की आंखों में फंगल इंफेक्शन

रायपुर
कोरोना संक्रमितो के किये जा रहे उपचार में मरीजो को दिए जा रहे हाईडोज स्टेरॉयड से ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ते जा रहा है । इस संक्रमण से ग्रसित 15 मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है जिनमें से 8 की आंखों में फंगल इफेक्शन की पुष्टि एम्स के डायरेक्टर डा. नितिन नागरिया ने किया है।

कोरोना संक्रमितों के फेफड़ों का इंफेक्शन कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं हाईडोज स्टेरॉयड से ब्लैक फंगस ( म्यूकरमायकोसिस) के मामले सामने आ रहे हैं एम्स के कोरोना से ठीक हो चुके 15 मरीजों की आंखों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिल रहे है। प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी सामने आयी है कि रायपुर एम्स में भर्ती 15 ब्लैक फंगल के मरीजों में 8 मरीजों की आंखों में फंगल इंफेक्शन है, जबकि बाकी मरीजों के अन्य पार्टों में संक्रमण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *