मोदी सरकार के पास कोरोना टीकाकरण को लेकर कोई पॉलिसी है ही नहीं : जयराम रमेश

नई दिल्ली
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मौजूदा कोरोना टीकाकरण नीति की कड़ी आलोचना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने कहा है कि 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की बात मोदी सरकार की ने कह तो दी है लेकिन सच्चाई ये है कि इसका कोई प्लान तैयार नहीं है। रमेश ने कहा है कि केंद्र की सरकार कोरोना से निपटने में भी फेल रही हैं और लोगों को वैक्सीन देनें में भी असफल हुई है। बुधवार को ट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा है- मोदी की टीकाकरण नीति, खासतौर से 18-44 आयुवर्ग के लिए एकदम फेल है। हकीकत में सरकार के पास कोई नीति ही नहीं है। यह बहुत ज्यादा खराब है, यह अन्यायी है। स

बसे पहले तो वैक्सीन की भारी कमी है। दूसरे- कोविन पर बुकिंग करने की बाध्यता एक बड़े वर्ग को वैसे ही इससे बाहर कर देती है। तीसरा- सुप्रीम कोर्ट में दिए गए सरकारी हलफनामे के अनुसार, 50 प्रतिशत वैक्सीन जो राज्यों को दी गई वो निजी अस्पतालों के लिए है। जयराम रमेश वैक्सीन की नीति को लेकर लगातार लिख रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे मेरे छोटे बेटे ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जो सर्टिफिकेट मिला उसमें कहीं कोई बोरिस जॉनसन की तस्वीर उस पर नहीं थी जैसा हमारे देश में हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *