मुरैना जनपद की पंचायतों में सैनेटाइजर का कार्य युद्धस्तर से जारी

मुरैना
कलेक्टर बी कार्तिकेयन के निर्देशन में मुरैना जनपद सीईओ शैलेंद्र यादव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बरेथा, मुंगावली, दतहरा रिथोलकापुरा, अजनौधा,बसैया , डोगरपुर किरार और सुरजनपुर में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया । यह कार्य जिन पंचायतों में किया गया था जिन पंचायतों मे कोविड के मरीज पाए गए हैं ।

सीईओ यादव ने बताया कि जिन पंचायतों में एक भी कोविड का मरीज मिलता है, उन पंचायतों में घर-घर जाकर टीम पहुंचकर गली मोहल्लो में सैंनेटाइजर  का कार्य कर रही है ।  इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के सचिव जीआरएस सभी पूर्ण दक्षता के साथ कार्य कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *