असम में 13 मई से सख्त प्रतिबंध लागू 

गुवाहाटी
कोरोना महामारी में देश भर में हर दिन कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। देश के कोरोना प्रभावित राज्‍यों में भी असम भी शामिल हैं। असम में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बढ़ते अगले आदेश तक 13 मई को सुबह 5 बजे से सख्त प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है!असम सरकार के आदेश के अनुसार इस सख्‍त लॉकडाउन में होटल डाइन-इन सुविधा सहित सभी दुकानों, भोजनालयों को दोपहर 1 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं होटल दोपहर 1 बजे के बाद ही होम-डिलीवरी की अनुमति दी गई है। इस आदेश के अनुसार साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे। 

सरकार की जारी की ये नई गाइडलाइन

दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानें और व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान खोले जा सकते हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि 13 मई से कर्फ्यू असम के शहरी इलाकों में 2 बजे से लागू होगा।
साप्ताहिक हाट और बाज़ारों को अगले 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
फार्मासिस्टों को इस आदेश से छूट दी गई है।
अतिरिक्त प्रतिबंध शहरी क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों से जुडे हुए क्षेत्र नगर निगम / नगरपालिका बोर्डों / राजस्व शहरों की परिधि से 5 किमी के भीतर होंगे और 13 मई, 2021 की सुबह 5 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *