अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

रायपुर। खरोरा पुलिस ने 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 पव्वा मदिरा बरामद की है। दरअसल लॉकडाउन के चलते थाना खरोरा के केशला चौक में पुलिस की ओर से सघन चेकिंग किया जा रहा है। मुखबिर सूचना के आधार पर बाइक सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से 100 पव्वा गोआ शराब (जुमला 18 लीटर) बरामद किया गया है। आरोपी जितेंद्र बारले आयु 34 वर्ष और जितेंद्र नवरंगे आयु 35 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 174/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपियों की ओर से घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *