21 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए पांच कैदी 

महासमुंद
खबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से है, यहां पांच कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए पांचों कैदी अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे थे। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलती ही पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर पांचों कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने गुरुवार (06 मई) की देर रात एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी चार कैदी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। जेलर आरएस सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुवार (06 मई) दोपहर के खाने के बाद कैदी अपने-अपने बैरक में थे। कुछ बाहर कैंपस में रूटीन के कामों में लगे थे। इसी में भागने वाले कैदी भी शामिल थे। 

जेल के कर्मचारी ने मुझे बंदियों के भागने की जानकारी दी। करीब साढ़े तीन बजे थे, मैंने जेल में अलार्म बजवाया, ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारी भी अलर्ट हो गए। मैं अपने स्कूटर पर बंदियों के पीछे निकला, मगर वो अलग-अलग दिशा में भागने में कामयाब रहे। टीम ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया मगर वो निकल गए। इसके बाद हमने अफसरों को इसकी जानकारी दी। लूट और रेप के हैं आरोपी महासमुंद जिले की एएसपी मेघा टेंभुरकर ने बताया कि भागे हुए कैदी में शामिल 33 साल का धनसाय, 24 साल का डमरूधर और 22 साल का राहुल लूट के आरोपी हैं। महासमुंद में ही इन्होंने एक वारदात को अंजाम दिया था साल 2019 से ये इसी जेल में थे। इनमें से राहुल यूपी का रहने वाला है और अन्य दो महासमुंद के ही निवासी हैं। 

23 साल के दौलत को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 21 साल का करण नशीली चीजें रखने के मामले में पकड़ा गया था, ये दोनों भी महासमुंद के ही रहने वाले हैं। 30 मिनट की सीसीटीवी फुटेज आई सामने कैदियों कि भागने की सूचना मिलते ही महासमुंद जिले की एएसपी मेघा टेंभुरकर ने पूरे घटनाक्रम की जांच की और जेल के अफसरों की इस लापरवाही पर उन्हें फटकार लगाई। कैदियों के भागने का करीब 30 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एएसपी ने बताया कि मैंने फुटेज में देखा कि ये कैदी शॉल या कंबल को जोड़कर एक मोटी रस्सी बनाए हुए थे। ये दीवार 21 फीट ऊंची है। इस दीवार को बड़ी आसानी कैदियों का पार कर जाना अफसरों को परेशान कर रहा है। फिलहाल पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। अब भागे हुए बंदियों की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को दी गई है। पुलिस की खास टीमें इन्हें ढूंढने के मिशन पर हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *