रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी 

भागलपुर 
कोरोना में मर चुके मरीज के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला गुरुवार को उजागर हुआ है। मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। एक फरार है। भागलपुर जिले के बरारी स्थित पल्स हॉस्पिटल में मर चुके कोरोना मरीज के नाम पर रेमडेसिविर का इंजेक्शन लेने पहुंचा दलाल गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार हो गया। इसके बाद ड्रग विभाग व कोतवाली पुलिस देर रात हॉस्पिटल छापेमारी करने पहुंच गयी।  

हॉस्पिटल मैनेजर ने पूछताछ में रेमडेसिविर की कालाबाजारी की बात स्वीकारी। कहा कि उसने ही पिंटू ठाकुर को रेमडेसिविर लेने के लिए भेजा था। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य दलाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। एएसपी पूरन झा ने बताया कि एक व्यक्ति मृत के नाम की पर्ची पर इंजेक्शन ले रहा था। पूछताछ में उसने इसमें पल्स के स्टाफ की संलिप्तता की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *