चिंता और आर्थिक दबाव के कारण अमेरिका में जन्म दर सबसे निचले स्तर पर

वाशिंगटन
अमेरिका में पिछले चार दशकों से अधिक समय में जन्म दर में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट करीब चार फीसदी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) को रिपोर्ट के अनुसार 1979 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म दर में गिरावट का प्रमुख कारण कोरोना महामारी के दौरान चिंता घबराहट और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी है।

परिवारों में आबादी को कम रखने की प्रवृत्ति हर वर्ग और समुदाय में देखी गई है। युवा दंपती तो परिवार सीमित रखने की मानसिकता काफी समय से बनाए हुए हैं। 30 और 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं में अपेक्षाकृत जन्म दर थोड़ी बढ़ी हुई थी। नई रिपोर्ट के लेखक और सीडीसी के ब्रेडी हेमिल्टन ने कहा कि यह गिरावट उम्र दराज महिलाओं में भी देखने को मिली है।

सीडीसी की रिपोर्ट पिछले साल जारी किए गए 99 फीसदी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म दर में गिरावट का प्रमुख कारण कोरोना महामारी के दौरान चिंता, घबराहट और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी है। कई यूरोपीय देशों में भी जन्म दर में गिरावट दर्ज की गई है। इटली में पहली बार लगे लॉकडाउन के दौरान दिसंबर में करीब 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *