हंटर बाइडेन ने रूसी वैश्या को 18 लाख 55 हजार की पेमेंट

न्यूयॉर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन अक्सर विवादों में रहते हैं और अब उनको लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। विदेशी मीडिया की खबरों के मुताबिक, हंटर बाइडेन ने गलत से एक रूसी वैश्या को अपने पिता के अकाउंट से 25 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, मई 2018 में हंटर ने रूस की Emerald Fantasy Girls एजेंसी से याना नामकी वैश्या को बुलाया था। हंटर ने याना को मेसेज भेज यह पूछा था कि वह Chateau Marmont नाम के होटल में हैं और क्या वह अभी उपलब्ध हैं। याना होटल पहुंची, दोनों ने सेक्स किया, वोडका पी और फिर पॉर्न वीडियो भी बनाया। इसके बाद कॉल गर्ल के लिए पेमेंट हंटर ने अपने पिता जो बाइडेन के खाते से की थी।

सभी मेसेज, तस्वीरें हंटर बाइडेन के लैपटॉप में सेव थीं। हंटर अपने लैपटॉप को किसी डायरी की तरह ही रखते थे, जिसमें वह हर ईमेल और टेक्स्ट मेसेज में हुई बातचीत, फाइनेंशियल रिकॉर्ड वगैरह सेव रखते थे। हंटर अपना यह लैपटॉप डेलवेयर रिपेयर शॉप पर भूल गए थे और इस तरह से यह अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के हाथ लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *