न्यू नेताजी होटल में बिक रहा था समोसा -कचौड़ी, निगम ने किया सील

रायपुर
लॉकडाउन होने के बाद भी कुछ लोग दुकान खोलकर कमाने की जुगात में लगे हुए और जैसे निगम की टीम को सूचना मिल रही हैं वे वहां पहुंचकर दुकान को सील करने के साथ ही जुमार्ने की कार्रवाई भी कर रही हैं। ताजा मामले में कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल के संचालक ने लॉकडाउन नियम क धज्जियां उड़ाते हुए दुकान खोलकर समोसा, कचौड़ी और मिठाई बेच रहा था कि निगम की टीम वहां पहुंच गई दुकान को सील कर दिया। इससे पहले भी होटल संचालक को नोटिस जारी किया चुका था।

लॉकडाउन अवधि में अभी जिला प्रशासन के द्वारा रेस्टोरेट को आॅनलाइन डिलवरी की ही सुविधान दी गई है लेकिन कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल के संचालक ने इसी का फायदा उठाते हुए दुकान को खोलकर बकायदा समोसा, कचौड़ी और मिठाई बेच रहा था। चूंकि नगर निगम जोन क्रमांक चार की टीम ने इससे पहले भी न्यू नेताजी होटल को नोटिस दे चुका था इसके बाद भी होटल संचालक द्वारा आज एक बार फिर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाया जा रहा था। जोन 4 की टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और खुलेआम समोसा, कचौड़ी, मिठाईयां बेचते हुए पकड़ लिया। जोन कमिश्नर ने एक बार फिर होटल संचालक को चेतावनी देते हुए होटल को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *