आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। ये एनकाउंटर मंगलवार दोपहर को शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक, बारामूला के सोपोर में नाथीपोरा इलाके में ये मुठभेड़ जारी है। आपको बता दें कि जो आतंकी इस एनकाउंटर में मारा गया है, वो दो पार्षदों की हत्या और एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। ये हत्याएं पिछले महीने हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में 22 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें आतंकियों का मुकाबला कर रही हैं। एक आतंकी की मौत के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके का तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं इससे पहले सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खुद को घिरता हुआ देख आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस एनकाउंटर में तीन आतंकी शामिल हैं, जिसमें से एक मारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *