बिहार में लगातार तीसरे दिन 13 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले
पटना
बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। राज्यभर में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा कोविड-19 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 13,789 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इस दौरान राजधानी पटना में सर्वाधिक 3024 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के दावे के मुताबिक इस दौरान मात्र 82 संक्रमितों की मौत हुई है।
राज्य में अभी कोरोना के 1,08,202 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि एक दिन पहले यानी शु्क्रवार को रिकार्ड 15 हजार 853 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। जबकि गुरुवार को राज्य में 13,089 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। राज्य में 24 घंटे में 95,686 सैंपल की कोरोना जांच की गई। इस दौरान 10,905 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। राज्य में संक्रमण का दर 14.41 फीसदी और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 77.10 फीसदी रहा।
