कोरोना महामारी के संकट के घड़ी में नागरिक कर सकते है मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान

रायपुर
कोरोना महामारी के संकट घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई भी नागरिक मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान कर सकते है। इस कोष के माध्यम से कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव के लिए राशि स्वीकृत की गई है और इसके माध्यम से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों से इस कोष के माध्यम से अधिक से अधिक राशि दान कर कोरोना के विरुद्ध किए जा रहे जंग में आगे आने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष का एसबीआई  खाता क्रमांक नंबर 30198873179 है। इसका आईएफएससी कोड एसबीआईन0004286 है। किसी भी यूपीआई एप से क्यूआर कोड को स्कैन कर भी नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे जा सकते  हैं। यह राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत आयकर  छूट के लिए पात्र होगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ हेल्प लाइन 104 से भी जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *