कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मुरैना शहर का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का अवलोकन किया
मुरैना
जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए हम सब प्रयत्नशील हैं। इसके लिए जिले में विगत 18 अप्रेल से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। प्रदेश सरकार की पहल पर कर्फ्यू कि 1 मई से 7 मई तक कड़ाई से पालन करने के निर्देशो के तहत कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे शनिवार को अल्लावेली चैकी, बानमौर निरावली चैक पाॅइंट सहित नगर निगम के विभिन्न चैराहों पर पहुंचकर अवलोकन किया। कई व्यक्ति घर से बाहर जाते दिखे उन्हे समझाईश दी। उन्होंने पुराना बस स्टेण्ड, गोपीनाथ की पुलिया, मुडिया खेडा, फाटक वाहर, हनुमान चैराहा आदि क्षेत्रो का निरीक्षण किया। इस दोरान एसडीएम मुरैना, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
