18+ का वैक्सीनेशन बस्तर व सरगुजा संभाग में आज से, जिलों के लिए रवाना हुए वैक्सीन वैन
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निदेर्शानुसार राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान के लिए आज रायपुर से राज्य के विभिन्न जिलों के लिये वैक्सीन भेजी गयी और यहां कल से सबसे पहले अंत्योदय कार्ड धारियों को लगेगी।
भारत बायोटेक द्वारा भेजी गई 30 बॉक्सों में वैक्सीन हैदराबाद से फ्लाइट संख्या 6ई-405 से सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंची जहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे कलेक्ट किया और सीजीएमसी के आॅफिस से विभिन्न जिलों के साथ ही आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन सेंटरों के लिए रवाना किया। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के सभी विकासखंडों और नगर निगम इलाकों में आज से और बस्तर और सरगुजा संभाग के विकासखंडों व नगर निगम क्षेत्रों में 2 मई से टीकाकरण की शुरूआत होगी।
