वीकेंड लाकडाउन लागू करवाने गए अधिकारियों पर लोगों ने किया हमला

 नई दिल्ली 
देश और दुनिया को कोरोना का तांडव देखते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। लोग इसके खतरे को समझकर सावधान भी हो गए हैं। लेकिन कुछ लोग अब भी इसे मजाक समझकर खिलवाड़ से बाज नहीं आ रहे। बीते रविवार को मध्यप्रदेश में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल मध्यप्रदेश में प्रशासन ने नयागांव, चित्रकूट में सप्ताहांत लॉकडाउन का आदेश दिया है। लेकिन लोग इस प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करना चाहते। यहां जब कल पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन लगाने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। एसएचओ संतोष तिवारी ने बताया कि एक जगह दुकानें खुली थीं और लगभग 15 लोग शराब पी रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

बता दें कि राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए शनिवार तक यहां के 12 जिलों में सात से नौ दिन के लिए लॉकडाउन कर दिए गए थे। इसके साथ ही मंडला जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *