स्किन के लिए काफी फायदेमंद है कपूर का तेल

 

कपूर का इस्तेमाल पूजा के कार्यों में किया जाता है. इसमें कई एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. पूजा में इस्तेमाल करने के साथ ही स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में आज हम आपको कपूर के तेल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके फायदे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे.

फोडे-फुंसी से राहत- कपूर के तेल को स्किन पर लगाने से फोड़े-फुंसी से राहत मिलती है. इससे त्वचा पर होने वाले दाग धब्बे भी कम होते हैं.

फटी एड़ियों से राहत- कपूर के तेल को गुनगुने पानी में डालकर इसमें थोड़ी देर पैर डुबोकर रखने से फटी एड़ियों की समस्या दूर होती है. साथ ही इससे दर्द से भी राहत मिलती है.

बालों का झड़ना कम करे- कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं. इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और एक घंटे बाल बाल धो लें.

जले के निशानों से छुटकारा- स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे.

तनाव करें कम- तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल फायदेमंद होता है. इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करने से तनाव कम होता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *