35 साल की विधायक शंकुतला साहू टीका लगवाकर फिर विवादों में घिर गई

रायपुर। संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शंकुतला साहू एक फिर विवादों में घिर गई हैं। यह कोई राजनीतिक मसला नहीं बल्कि टीकाकरण का मामला है। कोविड का नियम कहता है कि 45 साल पूरा करने वालों को ही टीका लगेगा। इससे नीचे उम्र वालों को टीका नहीं लगेगा यदि लगा तो लगवाने वाले के खिलाफ मामला बनता है। वहीं लगाने वाला भी दोषी माना जायेगा। हालांकि प्रदेश के कई निजी अस्पतालों में भी 45 से नीचे उम्र वालों को टीका लगाया गया है,इसकी जानकारी फोटो शेयर करने के बाद खुल गया.वैसे ही विधायक साहू भी फंस गई है जब आधार कार्ड के आधार पर प्रस्तुत जानकारी में जन्म सन 1987 है कि इस लिहाज से देखें तो वे 45 की कहीं से नहीं हैं। फिर उन्हे कैसे लग गया वैक्सीन..? एक प्रकार से टीका लगवाने के बाद फोटो शेयर कर वे खुद विवादों में घिर गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *