कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी थलाइवी की रिलीज़ डेट अब टली

भारत के कई सारे हिस्सों में एक बार फिर से कोरोना वायरल के मामलों में तेजी देखी जा रही है. आलम ये है कि कई सारे शहर जहां लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर रात का कर्फ्यू देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब सिनेमा जगह के प्रेमियों और कंगना के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है.  कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी थलाइवी की रिलीज़ डेट अब टाल दी गई है यानि कि आने वाली 23 अप्रैल को रिलीज़ नहीं होगी थलाइवी .

कंगना की फ़िल्म थलाइवी की रिलीज़ को भी पोस्टपोन कर दिया है, जाहिर सी बात है कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया है. थलाइवी के निर्माताओं विष्णु वर्द्धन इंदूरी, शैलेष आर सिंह और ज़ी स्टूडियोज़ की ओर से जारी साझा स्टेटमेंट में कहा गया- ”थलाइवी ट्रेलर के लिए हम अपने दर्शकों के ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के लिए बेहद शुक्रगुज़ार हैं. हमारी टीम ने इस फ़िल्म के बहुत कुर्बानियां दी हैं और इस फ़िल्म की यादगार यात्रा में इससे जुड़े सभी कलाकारों और क्रू के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं’.

आगे कहा गया कि, ‘कोविड-19 के बढ़ते केसों, उसे रोकने के लिए एहतियाती उपाय और लॉकडाउन के मद्देनज़र हम इन हालात में सरकारी नियमों का पालन करते हुए अपनी फ़िल्म थलाइवी को पोस्टपोन कर रहे हैं, जबकि हमारी फ़िल्म 23 अप्रैल को रिलीज़ के लिए बिल्कुल तैयार है. म रिलीज़ ज़रूर टाल रहे हैं, मगर यक़ीन है, जब भी आएगी, आपका वैसा ही प्यार हमें मिलेगा’. कंगना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि थिएटर बिज़नेस में तब ही सुधार होगा, जब थिएटर खुलेंगे’.

कंगना की ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के पूरे जीवन पर आधारित है. उनके फिल्मों में काम करने से लेकर राजनीति तक के सफर को दिखाया गया है. फिल्म में कंगना रनौत ने जयललिता की भूमिका निभाई है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो कंगना को उसके लिए खूब सराहा गया था. और तभी से फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री ससे इंतज़ार किया जा रहा है. 23 अप्रैल को फिल्म रिलीज़ होनी थी लेकिन अब इसकी रिलीज़ टाल दी गई हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *