10 को होने वाली नेशनल लोक अदालत आगामी आदेश तक निरस्त
रायपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निदेर्शानुसार रायपुर जिला न्यायालय एवं जिले के अन्य सिविल न्यायालयों में 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को कोविड-19 वैश्विक कोरोना वायरस के प्रसार और संक्रमण की रोकथाम के लिए आगामी तिथि तक निरस्त कर दिया गया है।
