बिहार के अररिया निवासी तीन मजदूरों की पंजाब में हुए भीषण हादसे में मौत और 35 अन्य घायल

फारबिसगंज(अररिया)। 
पंजाब के लुधियाना स्थित शकरपुरा ढाबा रोड में मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गयी। इस हादसे में अन्य 35 मजदूर घायल हो गए। घटना सोमवार को घटी है। घटना के बाद खबासपुर गांव में मृतक के घरों में कोहराम मचा है। मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो खुर्शीद(50 वर्ष), मो मुस्तकीम(42 वर्ष) व मो शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं।  सभी मजदूर 15-20 रोज पूर्व गांव से काम पर पंजाब गए थे। मजदूरों को ले जाने वाला ठेकेदार फरार हो गया है। सभी 35 घायलों का इलाज चल रहा है। 

ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के सौ से ज्यादा लोग पंजाब में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मकान बनाने और मकान को उठाने आदि का काम करते हैं।  मगर तीन की मौत और 35 के घायल होने के बाद गांव में अफरातफरी का  माहौल है। मृतकों के घरों में परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन है।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *