महराजगंज में चाकू की नोक पर गर्भवती के साथ रेप, सास को धक्‍का देकर भागा आरोपी

 महराजगंज 
उत्‍‍‍‍तर प्रदेश केे महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के एक गांव में एक छह माह की गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

पीड़ित महिला के मुताबिक वह सोमवार की रात अपने घर में सोई हुई थी। रात में गांव का ही एक आरोपित उसके कमरे में घुस आया। गले पर चाकू सटा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक वह छह माह की गर्भवती है। दुष्कर्म के दौरान वह पेट दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगी, फिर भी आरोपित नहीं पसीजा। शोर सुन कर पीड़ित महिला की सास कमरे में आ गई। उसने आरोपित को पकड़ लिया। शोर सुन आसपास के लोग भी गए और पुलिस को फोन कर दिया। लेकिन इसी दौरान आरोपित धक्का देकर फरार हो गया।

मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप सिंह, एसओ, पनियरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *