सड़क दुर्घटना में चार की मौत

कांकेर
गुरूवार को हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक ने कार को जोरादर ठोकर मारी जिससे कार में सवार सभी चार लोगों को मौत हो गई। दो लागों ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार दुर्घटना चारामा थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रतेसरा गांव के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कार क्रमांक सीजी 04 एनबी 4267 से चार लोग धमतरी से लखनपुरी लौट रहे थे। रतेसरा गांव के पास उनकी कार को ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएन 8855 ने जोरदार ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल में ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए रायपुर अस्पताल ले जा जा रहा था लेकिन रास्ते में ही इन दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। कार में चार चार लोग सवार थे, जिसमें दो सगे भाई अहमद अली व रहमद अली है। वहीं दो अन्य मृतकों के नाम संजू तिर्की और प्रवीण सिन्हा है। इनमें तीन मृतक लखनपुरी निवासी हैं और एक सरगुजा निवासी बताया गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को उनके पास से मिले कागजात के आधार पर सूचित करते हुए फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *