यात्री के पास के 13 लाख का सोना पकड़ा

 लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 13,56,498 रुपए का सोना पकड़ा है। यात्री ने इसे कमर के नीचे शरीर में छिपाया था। स्कैनर में इसका भेद खुल गया। कस्टम के अनुसार पकड़ा गया यात्री फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या एफजेड 8325 से आया था। उसने सोने का बुरादा बनाने के बाद पेस्ट की शक्ल में कैप्सूल में भरा। इसके बाद अपने शरीर में छिपा लिया।

घबराहट देखकर कस्टम अधिकारियों ने उसे अलग ले जा कर पूछताछ शुरू की। थोड़ी सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए सोने का वजन 289.950 ग्राम है। 22 मार्च को एक यात्री स्पीकरों में सोना छिपाकर लाया था। करीब 38 लाख रुपए का सोना उसके पास से एयरपोर्ट कस्टम ने बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *