UP होमगार्ड के पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्ती, इस तारीख तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

इलाहबाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में इस वक्त होमगार्ड के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्ती नहीं हुई है और इस वजह से इनके हजारों पद खाली हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

राज्य में होमगार्ड जवानों के तकरीबन 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था, जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। हालांकि इस भर्ती के जरिए कुल कितने रिक्तियों को भरा जाएगा, इससे संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए राज्य के युवा बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *