कोई कुछ नहीं बोलेगा जो बोलेगा चुनाव अधिकारी बोलेगा, सराफा में चुनाव

रायपुर
रायपुर सराफा एसोसिएशन के लिए होने जा रहे चुनाव में किसी प्रकार वैमनष्यता की स्थिति व्यापारियों के मध्य न बने,चुनाव व्यापारिक नजरिये से हो न कि राजनीतिक,चुनाव के दावेदार अपने मतदाता साथियों से डोर टू डोर मिलेंगे और अपने लिए सहयोग मांगेगे। न मीडिया से बात करेंगे,न बैनर पोस्टर तानेंगे, न किसी के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगायेंगे, यदि करना पायेगा तो नामांकन रद्द। यह फरमान सुना दिया है रायपुर सराफा एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों ने। चुनाव के दावेदार तो इससे अपने को असहज पा रहे हैं, लेकिन आम व्यापारी इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। चुनाव से संदर्भित अधिकृत जानकारी निर्वाचन अधिकारी ही देंगे।

जैसे कि मालूम हो कल 6 जुलाई को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख है। जांच 7 को होगा और दोपहर बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धरमचंद भंसाली, निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा, मंगेलाल मालू, सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख और नीलेश शाह हैं। चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है, इसलिए कि यह चुनाव अब पिछले कुछ सालों से काफी प्रतिष्ठा का बन चुका है। चेंबर चुनाव में भी सराफा एसोसिएशन दो भागों में बंट गया था। कुछ पुराने दावेदारों के साथ नए दावेदार भी ताल ठोक रहे हैं लेकिन अंतिम स्थिति नामांकन पूरा होने के बाद ही पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *